Maa Vaishno Devi : माता वैष्णो देवी में खराब मौसम को देखते हुए दोपहर में आरएफआईडी काउंटर बंद कर दिया गया था, जिसे 4 घंटे तक बंद रखा गया। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्राइन बोर्ड ने यह फैसला लिया था। जिसके बाद तीर्थयात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब यह सेवा फिर से शुरू कर दी गई है।
शाम 6:20 बजे काउंटर फिर से खोल दिए गए हैं और यात्री यात्रा पर्ची ले सकते हैं। काउंटर खुलने से यात्रा फिर से सुचारू रूप से शुरू हो गई है और श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे हैं।