Maa Vaishno Devi: पहाड़ियों में दिखा खतरनाक जानवर, श्रद्धालुओं में दहशत
Maa Vaishno Devi: मां वैष्णोदेवी के दरबार के पास की पहाड़ियों में हाल ही में एक जंगली जानवर देखा गया, जिससे हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने तेंदुआ देखा, जबकि वहां मौजूद कुछ श्रद्धालुओं ने कहा कि यह तेंदुआ नहीं बल्कि शेर था। घटना के वक्त कई श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहाड़ियों की ओर जा रहे थे। तभी उन्हें पास की झाड़ियों में एक बड़ा जंगली जानवर घूमता हुआ दिखाई दिया।
इसके बाद लोग डर गए और कुछ ने तुरंत इसकी सूचना सुरक्षा अधिकारियों को दी। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक यह पहली बार नहीं है कि वैष्णो देवी के आसपास जंगली जानवर देखे गए हों। इससे पहले भी कई बार इन पहाड़ियों में भालू और तेंदुए देखे जा चुके हैं। वन विभाग और सुरक्षा एजेंसियां इन इलाकों में लगातार नजर रखती हैं, लेकिन जंगल होने के कारण जंगली जानवर आते-जाते रहते हैं।