उपराज्यपाल ने प्रशासन और नागरिकों के बीच के संबंधों को मजबूत करने पर दिया जोर
सामाजिक परिवर्तन में अहम भूमिका निभाने वालों को चेतना पुरस्कार 2022 से सम्मानित
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिल्ली में सामाजिक परिवर्तन में अहम भूमिका निभाने वालों को चेतना पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया। इनमें कश्मीर के बांडीपोरा की रहने वाली नाजिया हुरा भी शामिल है। उपराज्यपाल ने सभी पुरस्कार विजेताओं को उनकी प्रतिबद्धता और निस्वार्थ सेवा के प्रति समर्पण के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश के सर्वश्रेष्ठ और योग्य चेंजमेकर्स को सम्मानित करना एक सम्मान और सौभाग्य की बात हैरचनात्मक समाज कार्य के प्रति समर्पित यह सभी पुरुष और महिलाएं राष्ट्रीय विकास के असली नायक हैं। वे हमारे सामाजिक क्षेत्र की रीढ़ है और सही मायनों में दूसरों को विशेष रूप से युवा पीढ़ी को समाज की निस्वार्थ सेवा में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उपराज्यपाल ने विभिन्न सेवाओं को बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन और नागरिकों के बीच के संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया।