Jammu जम्मू, बिहार के जहानाबाद के सेंधवा में आयोजित होली मिलन समारोह में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शामिल हुए। जहानाबाद में होली हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई जाती है। उपराज्यपाल ने सभी को बधाई दी और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में उपराज्यपाल ने मगध की समृद्ध आध्यात्मिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक विरासत पर बात की। “मगध क्षेत्र हमारी प्राचीन संस्कृति का प्राण तत्व है। उन्होंने कहा कि अपनी प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों के कारण आधुनिक भारत के इतिहास में इसका प्रमुख स्थान है।