Srinagar श्रीनगर, 27 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने 45 वर्षीय एक सामाजिक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने शनिवार देर रात कंडी खास स्थित गुलाम रसूल मगरे पर उनके आवास के अंदर गोलीबारी की। मगरे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आतंकवादियों ने सामाजिक कार्यकर्ता को क्यों निशाना बनाया।