Katra कटड़ा: कटड़ा पुलिस ने वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अवैध रूप से काम कर रहे एक घोड़ा चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी किसी और के पहचान पत्र पर वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर काम कर रहा था।
आरोपी की पहचान मोहम्मद रफीक पुत्र नूर जमाल निवासी डांगा कोर्ट के रूप में हुई है। आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, इसलिए यात्रा मार्ग पर काम कर रहे हर घोड़ा व कुली चालक के पहचान पत्र की समय-समय पर जांच की जा रही है।