Kashmir News : गांदरबल के हकनार इलाके में बिजली नहर में एक 17 वर्षीय लड़का डूब गया। जानकारी के अनुसार, आज व्यापक तलाशी अभियान के बाद उसका शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान जुनैद अहमद खान पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी फ्रो हकनार गुंड के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक के डूबने की दुखद घटना के बाद पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF)और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF)की टीमों ने गहन बचाव अभियान शुरू किया।
पंजाब केसरी को जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि कई घंटों के अथक प्रयास के बाद शव बरामद कर लिया गया है। इसके बाद कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।