Kashmir: दहशत का माहौल,कई घरों पर SIA का शिकंजा

Update: 2025-05-17 05:20 GMT
Kashmir : जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष शाखा एसआईए (राज्य जांच एजेंसी) उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा और सोपोर इलाकों के वारपोरा और नौपोरा कलां समेत कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. इस दौरान एसआईए के साथ संबंधित थाने के साथ सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद हैं. दरअसल, आतंकी संपर्कों को लेकर कई घरों में ये छापेमारी की जा रही है|
टीम इस समय हंदवाड़ा और सोपोर के कई इलाकों में मौजूद है और जिन घरों में छापेमारी की जा रही है, उन सभी परिवारों के सदस्यों से पूछताछ के अलावा एजेंसी की टीम ने कई घरों से महत्वपूर्ण दस्तावेज और सेलफोन भी जब्त किए हैं. ये छापेमारी अभी भी जारी है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इलाके में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों को लेकर चल रही कार्रवाई के सिलसिले में ये छापेमारी की जा रही है. सोपोर शहर में कई जगहों पर तलाशी ली जा रही है. खबर लिखे जाने तक अभी तक किसी की गिरफ्तारी या बरामदगी की खबर नहीं है|
Tags:    

Similar News