22 को जम्मू विवि के छात्रों को देंगे डिग्री: उपराष्ट्रपति धनखड़

Update: 2023-06-21 13:57 GMT

जम्मू कश्मीर | उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जम्मू कश्मीर की पहली यात्रा पर 22 जून को आएंगे। वे जम्मू विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। धनखड़ के अलावा पांच दिन में दो और वीवीआईपी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 मई व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 26 मई को आएंगे। तीन प्रमुख हस्तियों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

रक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। उप राष्ट्रपति जम्मू में पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे माता वैष्णो देवी के दरबार में शीश नवाएंगे। राजभवन जम्मू में भी उनके जाने का कार्यक्रम है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल पर जम्मू के भगवती नगर मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करेंगे।

वे यहां अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा कर सकते हैं। उनके साथ गृहमंत्रालय के अधिकारियों व खुफिया एजेंसियों की भी टीम होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद वह एलओसी की कुछ अग्रिम चौकियों तक भी जा सकते हैं। राजनाथ सिंह ने अपने ट्विटर पर भी लिखा है कि वह महाराजा गुलाब सिंह के कार्यक्रम में आने वाले हैं। इसके बाद वह अग्रिम चौकियों तक जाएंगे और जवानों से भी मुलाकात करेंगे।

Tags:    

Similar News