Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग में सोमवार को जंगली भालू दिखाई देने से स्थानीय लोग और पर्यटक डर गए और दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि जंगली भालू को देखकर पर्यटक और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों की सूझबूझ से भालू को जंगल की ओर भगा दिया गया, जिससे कोई बड़ी घटना नहीं हुई।
घटना के बाद बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों ने राहत की सांस ली, लेकिन वे अभी भी काफी डरे हुए हैं। अच्छी बात यह रही कि भालू ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन उसके आने से इलाके में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई।