Jammu-Kashmir: मवेशी चराते समय बच्चों ने कुछ ऐसा देखा जिससे इलाके में दहशत
Jammu-Kashmir: रामकोट की पंचायत अगली धार में तीसरा मोर्टार शेल मिला है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. दो दिन पहले वार्ड नंबर 1 में भी मोर्टार शेल मिला था. इसके बाद गुरुवार को पंचायत अगली धार के वार्ड नंबर 3 में एक और मोर्टार शेल मिला. यह मोर्टार शेल उस समय मिला जब कुछ बच्चे अपने मवेशियों को चराने के लिए तलेन नाला गए थे. जब बच्चे वहां से लौट रहे थे तो रास्ते में एक पत्थर के पास उन्हें यह मोर्टार शेल मिला. जिसके बाद बच्चों ने इसकी सूचना पंचायत के नंबरदार को दी|
उसके बाद नंबरदार ने चौकी इंचार्ज रामकोट को इसकी सूचना दी. समाजसेवी सेवा सिंह और उनके साथियों ने बताया कि 1999 के बाद यहां आतंकियों की गतिविधियां हुआ करती थीं, लेकिन उसके बाद पूरे इलाके में ऐसी कोई घटना नहीं हुई, जिसके बाद आज फिर इस इलाके में पहले जैसे हालात हैं और लोग डरे हुए हैं. मोर्टार शेल को डिफ्यूज करने के लिए चौकी इंचार्ज रामकोट की टीम उस इलाके में पहुंची. जिसके बाद शेल को तलेन नाला ले जाकर निष्क्रिय कर दिया गया|