Jammu-Kashmir: मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए

Update: 2025-04-12 03:07 GMT
Jammu-Kashmir: किश्तवाड़ जिले के छत्रू वन क्षेत्र में चल रही मुठभेड़ में शुक्रवार को दो और आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन में अब तक दो और आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इलाके में अभी भी ऑपरेशन जारी है।
गौरतलब है कि 9 अप्रैल को छत्रू के जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच उस समय गोलीबारी शुरू हो गई थी, जब सुरक्षा बलों ने संदिग्ध गतिविधियों के बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया था।
Tags:    

Similar News