Jammu-Kashmir: ट्रक चालक समेत पूल से नीचे गिरा

Update: 2025-04-07 01:42 GMT
Jammu-Kashmir: सांबा मानसर रोड पर नड बाजार में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब एक ट्रक सड़क किनारे लगी पुली के नीचे जा गिरा। यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक में सवार ड्राइवर दिल्ली से सामान लोड करके कश्मीर की तरफ जा रहा था। जानकारी के मुताबिक जैसे ही ट्रक नड बाजार के पीछे पहुंचा तो ड्राइवर ने उसे रोकने की कोशिश की। हालांकि, जब ड्राइवर ने ट्रक को पीछे करने की कोशिश की तो वह पुली के नीचे जा गिरा।
यह हादसा काफी गंभीर था, लेकिन अपनी सूझबूझ के चलते ड्राइवर शीशा तोड़कर बाहर निकलने में कामयाब रहा। फिलहाल ट्रक पूरी तरह से चकनाचूर हो गया है। मामले की गंभीरता को समझते हुए स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना की जांच जारी है।
Tags:    

Similar News