Jammu-Kashmir:तीन बसें आपस में टकराईं, 10 से ज्यादा श्रद्धालु घायल

Update: 2025-07-13 06:59 GMT
Jammu-Kashmir : अमरनाथ यात्रा के दौरान एक और बड़ा हादसा सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के खुदवानी इलाके में बालटाल जा रही अमरनाथ यात्रा काफिले की तीन बसें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में 10 से ज़्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को नज़दीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी यात्रियों की हालत स्थिर है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
यह हादसा रविवार सुबह उस समय हुआ जब अमरनाथ यात्रियों का एक काफिला जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टचलू क्रॉसिंग के पास से गुजर रहा था। जैसे ही बसें कुलगाम जिले के खुदवानी इलाके में टचलू क्रॉसिंग पर पहुँचीं, तीन बसें आपस में टकरा गईं। माना जा रहा है कि बसों की तेज़ रफ़्तार और ब्रेक न लगने के कारण यह टक्कर हुई। हालाँकि, हादसे के असली कारणों की जाँच की जा रही है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नौ लोगों को जीएमसी अस्पताल अनंतनाग में भर्ती कराया गया।
Tags:    

Similar News