Jammu-Kashmir: इन चीजों पर लगी रोक! प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश

Update: 2025-06-28 05:40 GMT
Jammu-Kashmir : गर्मी के मौसम में लोग, खासकर बच्चे और युवा, अक्सर चिनाब नदी और अन्य नालों के किनारे तैराकी, स्नान, मछली पकड़ने और टहलने जाते हैं। लेकिन अब जिला प्रशासन ने इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। जिला मजिस्ट्रेट रामबन मोहम्मद इलियास खान ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि ये सभी गतिविधियां जानलेवा हो सकती हैं। चिनाब नदी और अन्य नाले बहुत खतरनाक हैं क्योंकि वहां पानी की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल है और तेज बहाव और फिसलन वाली जमीन के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ समय में कई लोग डूबने और पानी से जुड़ी घटनाओं में अपनी जान गंवा चुके हैं।
बारिश के मौसम में अचानक जलस्तर बढ़ने की भी संभावना है। इसलिए लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रामबन जिले की सीमा में चिनाब नदी और अन्य नालों के किनारे तैराकी, स्नान, मछली पकड़ने और टहलने पर अब पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। अगर कोई भी व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News