Jammu Kashmir: जम्मू के घुमत बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. युवक पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को ठगने का आरोप है. जानकारी के मुताबिक करीब 15 दिन पहले एक युवक ने रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर को 80 हजार रुपये देने का वादा कर 20 हजार रुपये ठग लिए|
ठगी करने वाले ने उन्हें नकली नोटों का बंडल दिखाकर भरोसा दिलाया, लेकिन बाद में पता चला कि बंडल असल में सिर्फ कागज के टुकड़े थे. सोमवार को जब वही युवक घुमत बाजार में दिखा तो बुजुर्ग व्यक्ति ने उसे पहचान लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है|