Jammu-Kashmir:फिर दिखी आतंकियों की हलचल, फैली दहशत

Update: 2025-02-15 02:07 GMT
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक बार फिर आतंकी गतिविधियां देखने को मिली हैं। सूचना मिली थी कि कठुआ के मुट्ठी रकाल्मा इलाके में संदिग्ध गतिविधियां देखी गई हैं, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जांच के लिए तलाशी अभियान चलाया। यह ऑपरेशन गुरुवार शाम को शुरू हुआ।
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और सभी संभावित जगहों पर तलाशी शुरू कर दी। इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है और वे घबराए हुए हैं। हालांकि रात में चलाए गए इस ऑपरेशन में कुछ हासिल नहीं हुआ। सुरक्षाकर्मी स्थानीय लोगों से पूछताछ भी कर रहे हैं ताकि आगामी सुरक्षा ऑपरेशन के लिए और जानकारी हासिल की जा सके।
Tags:    

Similar News