Jammu-Kashmir: बनिहाल के पहलपोरा नागम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस दौरान तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, जिला रामबन की तहसील बनिहाल के गांव पहलपोरा नागम में आज दोपहर करीब 1:15 बजे आग लगने की दुखद घटना घटी। एक घर में अचानक आग लग गई और इसने 3 रिहायशी घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी की इस घटना में तीनों घर पूरी तरह जलकर राख हो गए।
वहीं, परिवार के कुछ सदस्य भी इस आगजनी की घटना का शिकार हुए हैं। इन लोगों की पहचान अब्दुल मजीद शेख पुत्र मोहम्मद शेख, नवाज अहमद शेख पुत्र अब्दुल मजीद शेख, शौकत अहमद शेख पुत्र अब्दुल मजीद शेख के रूप में हुई है। वहीं, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से इन परिवारों को काफी नुकसान हुआ है। वे बेघर हो गए हैं और बुनियादी जरूरतों से वंचित हो गए हैं।