Jammu-Kashmir: टाटा मोबाइल वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बच्चे की मौत

Update: 2025-04-01 03:44 GMT
=Jammu-Kashmir: जिले की मंडी तहसील के पर्यटन स्थल नेड़ियां में आज देर शाम एक टाटा मोबाइल वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे वाहन में सवार एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि चालक और पांच बच्चे घायल हो गए। उन्हें उपजिला अस्पताल मंडी ले जाया गया। जहां से चालक और चार बच्चों को पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे में मारे गए बच्चे की पहचान 12 वर्षीय मोहम्मद तौफीक पुत्र मोहम्मद मुश्ताक निवासी गगरियां के रूप में हुई है।
जबकि 6 घायलों की पहचान 14 वर्षीय दाऊद पुत्र मोहम्मद अशरफ निवासी गगरियां, 26 वर्षीय मोहम्मद रफीक पुत्र अब्दुल अहद निवासी गगरियां चालक, 12 वर्षीय मोहम्मद हाफिज पुत्र मोहम्मद शबीर निवासी गगरियां, 10 वर्षीय फरजान अहमद पुत्र शबीर अहमद निवासी गगरियां, 5 वर्षीय इरफान अहमद पुत्र मोहम्मद इब्राहिम निवासी गगरियां तथा 18 वर्षीय इम्तियाज अहमद पुत्र मोहम्मद अब्रायम निवासी गगरियां के रूप में हुई है।
Tags:    

Similar News