Jammu:Kashmir: दिल दहलाने वाला हादसा, गहरी खाई में गिरा डंपर

Update: 2025-06-27 06:35 GMT
Jammu-Kashmir: सांबा मानसर मार्ग पर एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक डंपर गहरी खाई में गिर गया। बताया जा रहा है कि हादसा बीती देर रात हुआ, जहां जमोदा के पास एक डंपर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में अच्छी बात यह रही कि चालक सुरक्षित बाहर आ गया।
जानकारी के अनुसार उधमपुर की तरफ से आ रहा डंपर जैसे ही जमोदा पहुंचा तो चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई और उसके बाद डंपर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में डंपर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News