Jammu-Kashmir: आतंकवाद पर पुलिस की कार्रवाई, विस्फोटकों के साथ 2 गिरफ्तार

Update: 2025-04-27 05:46 GMT
Jammu-Kashmir: कुलगाम पुलिस ने 2 आतंकी समर्थकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुलगाम पुलिस, सेना की 1 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)की 18वीं बटालियन ने जिले के किमोह इलाके में थोकरपोरा क्रॉसिंग के पास एक चेक पोस्ट पर 2 आतंकी समर्थकों के कब्जे से 2 पिस्तौल, 2 पिस्तौल मैगजीन और पिस्तौल के 25 राउंड बरामद किए और दोनों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
आतंकी समर्थकों की पहचान मतलहामा निवासी बिलाल अहमद और मोहम्मद इस्माइल के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में किमोह थाने में एफआईआर संख्या 29/2025 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News