Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आपको बता दें कि बुधवार सुबह करीब 5:14 बजे 2.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। लेकिन इससे लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर भागने लगे।
एनसीएस द्वारा एक्स पर शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक भूकंप भारतीय मानक समय के मुताबिक सुबह करीब 5:14 बजे अक्षांश 33.18 एन और देशांतर 75.89 ई पर आया। भूकंप की गहराई 5 किमी बताई जा रही है। इसके अलावा बुधवार सुबह नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप भारतीय मानक समय (IST) बुधवार सुबह 04:43 बजे आया|