Jammu-Kashmir: झाड़ियों में शव मिलने से फैली दहशत

Update: 2025-03-21 07:21 GMT
Jammu-Kashmir: सांबा जिले के बारी ब्राह्मणा में आज उस समय हड़कंप मच गया जब बारी ब्राह्मणा के सरोर अड्डा स्थित पुल के नीचे झाड़ियों में राजौरी के 24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक के शव को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसकी मौत नशे की वजह से भी हो सकती है। युवक की पहचान राजा इबरार निवासी मंजाकोट राजौरी के रूप में हुई है।
Tags:    

Similar News