Jammu Kashmir: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में ये क्या हो रहा है? माता-पिता को अपनी नन्हीं बच्ची पर भी दया नहीं आई. वो कैसी मां होगी जिसने 9 महीने अपनी कोख में पाल रखा हो और पैदा होते ही उसे सड़क पर छोड़ दिया हो? क्या मां को अपनी प्यारी बच्ची पर जरा भी दया नहीं आई? कोई मां अपनी प्यारी बच्ची को सड़क पर कैसे छोड़ सकती है? क्या दुनिया में ऐसे भी लोग हैं जिनकी बेटियों के बारे में सोच ऐसी है कि वो उन्हें पैदा होते ही सड़क पर छोड़ देते हैं? आज जम्मू के नगरोटा इलाके में एक ऐसा ही मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक आज सुबह जम्बू चिड़ियाघर के पास एक छोटी बच्ची मिली|
बच्ची को नगरोटा पुलिस ने बरामद कर जम्मू के एस.एम.जी.एस. अस्पताल में भर्ती कराया है. माता-पिता इस बच्ची को छोड़कर चले गए थे और नगरोटा पुलिस ने उसे बरामद कर जम्मू के अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. डॉक्टर द्वारा इस बच्ची को उपचार देने के बाद वो पूरी तरह स्वस्थ पाई गई और उसे चाइल्ड होम को सौंप दिया गया है. नगरोटा पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।