Jammu-Kashmir: ऑटो में अचानक आग लगने से हड़कंप

Update: 2025-03-31 03:16 GMT
Jammu-Kashmir: राजौरी जिले के नौशेरा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती ऑटो में अचानक आग लग गई। जिसके बाद ऑटो में सवार लोग चीखने-चिल्लाने लगे। जानकारी के मुताबिक ऑटो (जेके 11 डी 2413) में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए और कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा टल गया।
Tags:    

Similar News