Jammu Kashmir:पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Update: 2025-09-27 00:58 GMT
Jammu Kashmir: जम्मू जिले के अखनूर उपमंडल के चौकी चोहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हवाई जहाज के आकार का एक गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। गुब्बारे पर 'पीआईए' (Pakistan International Airlines) लिखा हुआ था।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुँची और गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में अक्सर ऐसे गुब्बारे हवा के रुख के साथ आते हैं, हालाँकि सुरक्षा एजेंसियाँ हर पहलू को ध्यान में रखकर जाँच कर रही हैं। इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में कई बार 'पीआईए' लिखे ऐसे गुब्बारे मिल चुके हैं।
Tags:    

Similar News