Jammu-Kashmir: आगामी चैत्र नवरात्रि पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्राइन बोर्ड ने बाण गंगा में कतार परिसर शुरू किया है। आपको बता दें कि श्रद्धालुओं को कतार में खड़ा करने के लिए यह परिसर शुरू किया गया है, जिसका फायदा आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं को मिलेगा। यह परिसर 10 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में बना है जिस पर 3 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
यहां एक बार में करीब 20 हजार श्रद्धालु प्रतीक्षा कर सकते हैं। यहां पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग कतारें लगाई गई हैं। इस दयोड़ी में बेहतरीन संगमरमर लगा है जो इसे भव्य और दिव्य बना रहा है। यहां श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की सुविधा है साथ ही दिव्यांगों के लिए अलग से प्रवेश द्वार बनाया गया है।