Jammu-Kashmir : नवरात्रि में माता वैष्णो देवी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Update: 2025-04-04 06:24 GMT
Jammu-Kashmir : चल रहे चैत्र नवरात्रि के दौरान वैष्णो देवी भवन में माथा टेकने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। नवरात्रि के दौरान अब तक 2.10 लाख श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं। अनुमान है कि नवरात्रि के दौरान 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकेंगे। पंजीकरण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम नवरात्रि पर 47,899, द्वितीय नवरात्रि पर 45,200, तृतीय नवरात्रि पर 39,100 तथा चतुर्थ नवरात्रि पर 40,200 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। भैरो घाटी में माथा टेककर पूरी होती है यात्रा कहा जाता है कि मां वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालु की यात्रा तभी पूरी मानी जाती है, जब वह वैष्णो देवी भवन में प्राकृतिक मूर्तियों के समक्ष माथा टेकने के बाद भैरो घाटी में भैरव बाबा के दर्शन करता है।
मान्यता है कि अगर कोई भक्त भैरो घाटी में माथा नहीं टेकता तो उसकी यात्रा पूरी नहीं मानी जाती। इसी मान्यता के चलते हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद मत्था टेकने भैरो घाटी पहुंच रहे हैं। भैरो घाटी जाने के लिए श्रद्धालु श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा चलाई जा रही भैरो घाटी रोप-वे सेवा, घोड़े, कुली और पालकी का भी सहारा ले रहे हैं। प्राचीन कथाओं के अनुसार मां वैष्णो देवी ने भैरव बाबा को आशीर्वाद दिया था कि जब तक दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु भैरव बाबा के दर्शन नहीं करेंगे, तब तक उनकी यात्रा पूरी नहीं मानी जाएगी। तभी से हर श्रद्धालु वैष्णो देवी भवन में माथा टेकने के बाद दर्शन के लिए भैरो घाटी जरूर जाता है। हर रोज खोले जा रहे हैं 40 पंजीकरण कक्ष इन दिनों मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
इसी के चलते श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड इन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। श्रद्धालुओं को पंजीकरण में अधिक समय न लगे, इसके लिए श्राइन बोर्ड ने कटरा में 40 पंजीकरण कक्ष खोले हैं, ताकि श्रद्धालु इन पंजीकरण कक्षों में अपनी फोटो खींचकर अपनी यात्रा आरएफआईडी प्राप्त कर सकें। नवरात्रों के लिए श्राइन बोर्ड सुबह 4 बजे 2 पंजीकरण कक्ष खोलता है, जबकि अन्य पंजीकरण कक्ष अपने निर्धारित समय पर खोले जाते हैं।
Tags:    

Similar News