Jammu-Kashmir: आज जम्मू के कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया और तेज आंधी के साथ बारिश हुई. इस आंधी और बारिश ने सांबा जिले में काफी तबाही मचाई. कई जगहों पर पेड़ गिर गए और घरों की छतों से टिन की छतें उड़ गईं. सांबा-मानसर रोड पर बालोद इलाके में एक बड़ा सफेद चिनार का पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर गया, जिससे सड़क पूरी तरह से बंद हो गई|
वहीं, नड इलाके में एक बड़ा पेड़ चार दुकानों पर गिर गया, जिससे दुकानों को भारी नुकसान हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसा तूफान पहले कभी नहीं देखा. इस खराब मौसम के कारण लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है|