Jammu-Kashmir: पुलिस गश्ती दल पर ग्रेनेड हमला

Update: 2025-03-21 02:43 GMT
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में ग्रेनेड हमला हुआ है। पुलिस के गश्ती दल पर ग्रेनेड से हमला किया गया। गनीमत रही कि ग्रेनेड पुलिस वाहन से कुछ दूरी पर गिरा और पुलिस के जवान बाल-बाल बच गए। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। धमाके के बाद सेना और पुलिस की एसओजी टीम राजौरी के थाना मंडी इलाके में तलाशी अभियान चला रही है।
राजौरी जिले के थाना मंडी तहसील के मनियाल गली इलाके में आतंकियों ने पुलिस के गश्ती दल पर ग्रेनेड से हमला किया। घटना के बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी, सीआरपीएफ उस इलाके में बड़े पैमाने पर संयुक्त तलाशी अभियान चला रही है। घने जंगलों में सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
बता दें कि पिछले महीने ही राजौरी जिले के सुंदरबनी में सेना के वाहन पर आतंकी हमला हुआ था। राजौरी में एलओसी के पास घात लगाए बैठे सेना के वाहन पर आतंकियों ने फायरिंग की थी। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया। इस जगह से अक्सर आतंकवादी घुसपैठ करते थे।
Tags:    

Similar News