Jammu-Kashmir: सरकारी स्कूल भूस्खलन की चपेट में, 1 बच्चे की मौत, कई घायल
Jammu-Kashmir: जम्मू ज़िले के बैंच कलसन गाँव से आज अचानक भूस्खलन की खबर आई है, जिसकी चपेट में एक सरकारी स्कूल आ गया। जानकारी के अनुसार, इस घटना में एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई अन्य छात्र घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।