Jammu-Kashmir: पत्रकार पर फायरिंग, गोलियों की आवाज से गूंज उठा पूरा इलाका
Jammu-Kashmir: मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार देर शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पत्रकार के वाहन पर गोलीबारी की, लेकिन सौभाग्य से वह बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने बडगाम जिले के ज्वालापोरा गांव में स्थानीय पत्रकार मंजूर अहमद भट के वाहन पर गोलीबारी की, उन्होंने कहा, 'पत्रकार के बुलेटप्रूफ वाहन पर दो गोलियां लगीं, लेकिन वह बाल-बाल बच गए।
बंदूकधारियों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।' गौरतलब है कि पत्रकारों को पहले भी आतंकी निशाना बना चुके हैं।