Jammu Kashmir: जिले में भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर स्थित जलास गांव के भेरा इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पूरा इलाका आग की चपेट में आ गया। आग इतनी भीषण थी कि लपटें आसमान छू रही थीं। सुबह करीब तीन बजे भेरा इलाके के जंगल में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ग्रामीणों ने पुंछ के विधायक को फोन पर सूचना दी जबकि कुछ लोगों ने पीसीआर पुंछ को फोन किया। कुछ ही देर में पुंछ से दमकल विभाग और वन सुरक्षा बल के जवान भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गए।