Jammu Kashmir: बड़ी मुसीबत में किसान, अब खड़ी हुई ये समस्या

Update: 2025-06-28 03:48 GMT
Jammu Kashmir:  जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण किसानों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. आपको बता दें कि, जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव जलास में सब्जी की फसलों को हुए नुकसान से किसान परेशान हैं. किसानों का आरोप है कि गांव की जर्जर नहर में सिंचाई के लिए पानी नहीं है, लेकिन बरसात के मौसम में गांव का पानी नहर के जरिए खेतों में घुस जाता है और फसलों को नष्ट कर देता है|
गांव में सबसे ज्यादा सब्जी पैदा करने वाले किसान मोहम्मद असलम और शब्बीर हुसैन का कहना है कि इस बारिश के कारण हमारी 50 फीसदी सब्जियां नष्ट हो गई हैं. हम इन सब्जियों को बेचकर अपने बच्चों का पालन-पोषण करते हैं. इनके नष्ट होने से हमें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. साथ ही किसानों ने गांव की जर्जर नहर की मरम्मत करवाने और उसमें 12 महीने पानी चलाने की भी मांग की है|
Tags:    

Similar News