Jammu Kashmir : इस इलाके में आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने घेरा इलाका

Update: 2025-09-20 00:45 GMT
Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से बड़ी खबर आई है। शुक्रवार रात यहां सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर यह जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।
तलाशी के दौरान रात करीब 8 बजे सेना का आतंकियों से सामना हुआ और दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। फिलहाल, ऑपरेशन जारी है और सेना इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रही है। आगे की जानकारी का इंतजार है।
Tags:    

Similar News