Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद तनाव बढ़ गया है. उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. उधमपुर में हुई गोलीबारी में एक जवान के घायल होने की भी खबर है. दोनों तरफ से फायरिंग जारी है. पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. पूरे इलाके में दहशत का माहौल है|