Jammu-Kashmir: मंदिर में नवरात्रि की धूम, भव्य तैयारियों के साथ सजाया गया मां का दरबार
Jammu-Kashmir: नवरात्रों के पावन अवसर पर सांबा के चीची देवी मंदिर में मंदिर परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक अनुष्ठानों के सुचारू संचालन के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है, तथा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की गई हैं।