Jammu-Kashmir: शादी की तैयारियों के दौरान बड़ा धमाका, खुशियां मातम में बदलीं

Update: 2025-03-23 06:54 GMT
Jammu-Kashmir: बांदीपोरा जिले के मलंगम गांव में गैस सिलेंडर फटने से शादी का जश्न मातम में बदल गया। विस्फोट से दो रिहायशी मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। विस्फोट से न केवल इमारतें प्रभावित हुईं बल्कि दोनों घरों के अंदर मौजूद घरेलू सामान भी जलकर खाक हो गया। स्थानीय निवासियों की मदद से अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत आग पर काबू पा लिया, जिससे आग और फैलने से बच गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। प्रभावित परिवारों ने अगले महीने अपनी दो बेटियों की शादी तय कर रखी थी।
दुखद बात यह रही कि आग में घर में रखा शादी से जुड़ा सामान भी जलकर राख हो गया। अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया है और नुकसान का गहन आकलन किया जा रहा है। इस बीच, स्थानीय निवासियों ने पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को सहायता देने का आग्रह किया है।
Tags:    

Similar News