Jammu-Kashmir: सेना ने आतंक के खिलाफ सर्च ऑपरेशन, गोला-बारूद के साथ 2 गिरफ्तार
Jammu-Kashmir: शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स, 178 बटालियन सीआरपीएफ और एसओजी शोपियां ने बेहतरीन समन्वय के साथ शोपियां के बसकुचन इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। विश्वसनीय खुफिया इनपुट के आधार पर शुरू किए गए इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी की पुष्टि की, जिसके बाद पास के एक बाग में संदिग्ध गतिविधि देखी गई।
बलों द्वारा त्वरित और रणनीतिक कार्रवाई के बाद, लश्कर-ए-तैयबा के दो हाइब्रिड आतंकवादियों- इरफान बशीर और उजैर सलाम को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया है। इन आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है, जो इस प्रकार हैं संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।