Jammu Kashmir: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा इलाका, लोगों में दहशत

Update: 2025-06-07 02:02 GMT
Jammu Kashmir: जम्मू से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। कल दोपहर करीब 2:20 बजे गंग्याल चौक पर फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सिहोरा निवासी परमजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परमजीत सिंह गंग्याल थाने का पुराना हिस्ट्रीशीटर है। सूत्रों के मुताबिक यह मामला आपसी गुटबाजी का लग रहा है और इसमें आतंकवाद से जुड़ा कोई एंगल नहीं है।
इस घटना में घायल परमजीत सिंह को तुरंत इलाज के लिए जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोलियों की आवाज से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। इस पूरी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।
Tags:    

Similar News

null