Jammu-Kashmir: पत्रकारों पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Update: 2025-08-16 03:48 GMT
Jammu-Kashmir: कनाचक थाना क्षेत्र में पत्रकारों पर हमले के मामले में जम्मू पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह मामला पुलिस स्टेशन कानाचक्क में एफआईआर नंबर 109/2025 के तहत दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार किए गए 5 लोगों की पहचान इस प्रकार है -
मोहम्मद साबर, पुत्र मोहम्मद गामी, जाति गुज्जर, निवासी दब कर्म दीन, तहसील मढ़।
मीदू, पुत्र कक्का, जाति गुज्जर, निवासी राजपुरा मण्डी, तहसील मढ़, जिला जम्मू।
गुलाम अली, पुत्र शेर अली, निवासी सुंबर (रामबन), वर्तमान में राजपुरा मंडी, तहसील मढ़, जिला जम्मू।
सलीम, फारूक का पुत्र, निवासी राजपुरा मंडी, तहसील मढ़, जिला जम्मू।
रेहम अली उर्फ रहमू, बिनिया मोहम्मद का पुत्र, निवासी शामाग चक, तहसील मढ़, जिला जम्मू।
इसके अलावा, दो नाबालिगों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम कानून के अनुसार उजागर नहीं किए गए हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल दो वाहन भी जब्त कर लिए हैं। इस बीच, रिंग रोड मामले में कानाचक्क पुलिस ने राजपुरा निवासी अली गौर के बेटे शम्मा गुज्जर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पत्रकारों पर हुए हमले में उसका भी हाथ तो नहीं है।
पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई पुलिस के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है, जिसमें कानून-व्यवस्था बनाए रखना और खासकर लोकतंत्र के प्रहरी पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।
Tags:    

Similar News