Jammu-Kashmir: सुरंग के अंदर हादसा, 5 लोग घायल

Update: 2025-02-09 05:59 GMT
Jammu-Kashmir: चेनानी नाशरी सुरंग के अंदर एक हादसा हुआ। इस हादसे में 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 2 गंभीर रूप से घायल हैं जबकि 3 को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, जम्मू से श्रीनगर जा रहा एक डंपर शनिवार दोपहर करीब 12:29 बजे चेनानी नाशरी सुरंग के अंदर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। डंपर माइलस्टोन सीपी 15.5 पर एक यात्री टेंपो ट्रैवलर से टकरा गया।
इस हादसे में टेंपो में सवार 5 यात्री घायल हो गए। इसमें 2 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं जबकि अन्य 3 को सामान्य चोटें आईं। घायलों को जिला अस्पताल रामबन में स्थानांतरित कर दिया गया है। फिलहाल किसी की मौत की सूचना नहीं है। यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
Tags:    

Similar News

-->