Jammu Kashmir: जम्मू के विक्रम चौक पर आज सुबह एक तेज़ रफ़्तार मेटाडोर ने खड़ी बस को टक्कर मार दी। हादसे में 6-7 यात्री घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जब बस विक्रम चौक सिग्नल पर रुकी थी, तभी गांधी नगर से डोगरा चौक की ओर जा रही एक तेज़ रफ़्तार मेटाडोर ने बस को टक्कर मार दी, जिससे मेटाडोर में बैठे 6-7 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस फ़्लाइंग गार्ड की टीम ने घायलों को तुरंत जम्मू के बख्शी नगर स्थित मेडिकल कॉलेज पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने वेयरहाउस नेहरू मार्केट पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।