Jammu-Kashmir: जिले में भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर स्थित बग्यालदारा कलसा इलाके में सोमवार दोपहर हुए हादसे में भारतीय सेना के एक अधिकारी समेत 2 जवान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब भारतीय सेना के जवान अपने हथियार साफ कर रहे थे।
इसी दौरान एक डेटोनेटर फट गया, जिससे सेना के मेजर आरके सिंह और सिपाही आरवीटी भाई घायल हो गए। धमाके के बाद नजदीकी सेना के जवान मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत नजदीकी सैन्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।