Jammu: भाजपा की नगरोटा उपचुनाव पर नजर, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

Update: 2025-10-30 11:05 GMT

जम्मू: भाजपा जम्मू-कश्मीर महामंत्री एवं पूर्व डिप्टी मेयर जम्मू बलदेव सिंह बिलावरिया की अध्यक्षता में नगरोटा विधानसभा उपचुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक रणनीति, बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बिलावरिया ने भाजपा प्रत्याशी देवयानी राना के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए कहा कि नगरोटा में इस बार भाजपा के पक्ष में जबरदस्त लहर है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय दविंदर सिंह राणा का इस क्षेत्र से गहरा लगाव रहा है और उन्होंने अपने कार्यकाल में नगरोटा के विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया था।

Tags:    

Similar News