Jammu-Kashmir: Weather को लेकर येलो अलर्ट,हिमस्खलन की सम्भावना

Update: 2026-02-09 07:30 GMT
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर मौसम मौसम विभाग को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार 10 फरवरी 2026 को येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, लेकिन 16 फरवरी तक कोई बड़ा बारिश या बर्फबारी का अनुमान नहीं है। 9 फरवरी को कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में रात के समय हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 10 फरवरी को अधिकांश जगहों पर बादल छाए रहेंगे, कई स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी के साथ तेज हवाएं (गस्टी विंड्स) चल सकती हैं।
इसे लेकर मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर में येलो अलर्ट भी जारी किया है। 11 फरवरी को आंशिक से सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। 12 से 13 फरवरी तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहेगा। 14 फरवरी को कुछ ऊंचाई वाले अलग-थलग इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है, जबकि 15-16 फरवरी को आंशिक से सामान्य बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों को सलाह दी है कि वे सड़क/हाईवे की स्थिति की पुष्टि ट्रैफिक यूनिट से करें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें। ऊंचाई वाले बर्फीले इलाकों में रहने वाले लोग ढलान वाले और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।
Tags:    

Similar News