Jammu Kashmir : जम्मू के सद्र बाईपास चौक पर एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हुई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल ट्रक के टायर के नीचे फंस गया। मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही सद्र पुलिस पोस्ट की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कर युवको को Government Medical College Jammu पहुंचाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल है।