Jammu-Kashmir: पर्यटक दंपति से लूट, कैब चालक सामान लेकर फरार

Update: 2026-01-28 05:22 GMT
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में घूमने आए कोलकाता के एक पर्यटक दंपती के साथ लूट की घटना सामने आई है। पीड़ितों का आरोप है कि उनका कैब चालक बनिहाल इलाके में उन्हें छोड़ने के बाद उनका सामान लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कोलकाता निवासी पर्यटक दंपती कश्मीर भ्रमण पर आए थे। उन्होंने एक कैब किराए पर ली थी। बनिहाल पहुंचने पर चालक ने उन्हें वहां उतार दिया और थोड़ी ही देर में उनका सामान लेकर मौके से फरार हो गया। चालक के जाने के बाद दंपती को एहसास हुआ कि उनके बैग और निजी सामान कैब में ही रह गए हैं।पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक की पहचान अमित के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। घटना में शामिल वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर UP16 NT 6191 बताया गया है।
पीड़ित महिला उमा ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द कैब और आरोपी चालक को पकड़ लिया जाए, ताकि उनका सामान वापस मिल सके। उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा है और उनकी यात्रा भी प्रभावित हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी चालक और वाहन की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
Tags:    

Similar News