Jammu-Kashmir: अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जम्मू (ग्रामीण) पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को जब्त किया है। ये वाहन बिना अनुमति खनिज निकालने और परिवहन में लगे हुए थे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस स्टेशन झज्जर कोटली की टीम ने दो डंपरों (JK19A-7363 और JK19-4263) को रोककर जांच की। जांच के दौरान दोनों वाहनों में खनिज भरा पाया गया, लेकिन चालकों के पास कोई वैध परमिट नहीं था। इसके बाद पुलिस ने दोनों डंपर मौके पर ही जब्त कर लिए।इसी क्रम में पुलिस पोस्ट परगवाल की टीम ने भी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां (JK02CDR-8614 और JK02CT-3380) पकड़ीं, जो अवैध खनिज परिवहन में इस्तेमाल हो रही थीं। दोनों वाहनों को नियमानुसार जब्त कर लिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों की सूचना आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जिला खनन अधिकारी (DMO) जम्मू को भेज दी है।
Tags: