Jammu-Kashmir: नशे के खिलाफ अभियान में सफलता, पुलिस ने ड्रग तस्कर दबोचा

Update: 2026-01-29 06:48 GMT
Jammu-Kashmir : जम्मू (ग्रामीण) पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नागरोटा क्षेत्र में एक स्कूटी सवार नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 322 ग्राम गांजा बरामद किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 जनवरी 2026 को सब-डिवीजनल अस्पताल, जगती कॉलोनी के पास नाका चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी ने एक स्कूटी को रोका। यह स्कूटी एनएच-44 से माइग्रेंट कॉलोनी, जगती की ओर आ रही थी। पुलिस को देखते ही स्कूटी चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सतर्क पुलिस कर्मियों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर स्कूटी से 322 ग्राम गांजा जैसा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी की पहचान विशाल कौल पुत्र सतीश कौल, निवासी 80/17, जगती माइग्रेंट कॉलोनी, नागरोटा, जिला जम्मू के रूप में हुई है।बरामद नशीले पदार्थ को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त किया गया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन नागरोटा में एफआईआर नंबर 23/2026 दर्ज की गई है, जो एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/25 के तहत दर्ज की गई है। पुलिस मामले की आगे और पीछे की कड़ियों की जांच कर रही है, ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
Tags:    

Similar News